2Knews-इस राज के लिए सोनम ने किया राजा का कत्ल, बनी बेवफा बीवी, सामने आई मर्डर की पूरी कहानी
सोनम ने किया राजा का कत्ल…
मध्य प्रदेश के इंदौर की नवविवाहिता सोनम रघुवंशी ने शादी के महज एक महीने के भीतर मेघालय में अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में देशभर की सुर्खियों में आ गई हैं। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार सोनम के केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं, जो इस मामले को और भी रहस्यमयी बना रहे हैं। खासकर सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा के सामने आने से कहानी का पुट और भी चौंकाने वाला हो गया है।
2Knews-फैक्ट्री में शुरू हुई सोनम और राज की नजदीकियां
सोनम ने किया राजा का कत्ल…
सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी की इंदौर में एक छोटी प्लाईवुड फैक्ट्री है। उसी फैक्ट्री में राज कुशवाहा नाम का युवक काम करता था, जो सोनम से करीब पांच साल छोटा है। सोनम अकाउंट्स और स्टाफ मैनेजमेंट की जिम्मेदारी निभाने के लिए फैक्ट्री आती रहती थीं। यहीं से सोनम और राज के बीच नजदीकियां बढ़ीं। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने दोनों को साथ देखा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह रिश्ता इतना खतरनाक मोड़ लेगा।– 2Knews
पुलिस ने राज कुशवाहा को भी गिरफ्तार किया है और उसकी कॉल डिटेल्स, मोबाइल लोकेशन की जांच कर रही है।
सोनम के पिता का विवादित बयान-
जब मीडिया ने सोनम और राज के रिश्ते के बारे में सोनम के पिता से पूछा, तो उन्होंने कहा, “राज को जानता हूं, वह मेरे यहां काम करता है। लेकिन यह नहीं कह सकता कि वह वही राज कुशवाहा है या नहीं।” इस बयान ने मामले को और पेचीदा बना दिया है।
शादी और रहस्यमयी हनीमून की कहानी
सोनम और राजा की शादी 11 मई को धूमधाम से इंदौर में हुई। नौ दिन बाद यानी 20 मई को दोनों हनीमून मनाने मेघालय रवाना हुए। 22 मई को मावलाखियात क्षेत्र में ट्रेकिंग करते हुए वे शिपारा होमस्टे पहुंचे। 23 मई की सुबह दोनों चेकआउट कर गए, लेकिन फिर उनका कोई पता नहीं चला। उनका स्कूटर 24 मई को शिलॉंग-सोहरा मार्ग पर एक कैफे के बाहर लावारिस हालत में मिला। 2Knews
2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ। शव की हालत खराब थी, और राजा की सोने की अंगूठी और चेन गायब थीं। ये संकेत थे कि यह हत्या सुनियोजित और लूटपाट के बाद की गई थी।
ट्रेकिंग गाइड की रिपोर्ट से खुला राज
लोकल टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी ने पुलिस को बताया कि 23 मई को उसने सोनम और राजा को तीन अन्य पुरुषों के साथ ट्रेकिंग करते देखा था। चार पुरुष आगे चल रहे थे, जबकि सोनम उनके पीछे थी। उन्होंने एक दूसरे से हिंदी में बात की, लेकिन गाइड को बातचीत का आशय नहीं समझ आया।
22 मई को सोनम-राजा ने उसकी ट्रेकिंग सेवा मना कर दी थी और बताया था कि वे पहले से ही किसी अन्य गाइड को हायर कर चुके हैं। जांच में पाया गया कि वे ‘Bha Wansai’ नाम के गाइड को हायर कर चुके थे। लेकिन 23 मई की सुबह वे बिना किसी गाइड के ट्रेकिंग कर रहे थे। यह सवाल अब भी अनसुलझा है कि वे तीन पुरुष कौन थे।
हत्या की साजिश और लूटपाट
राजा का शव मिलने के बाद पुलिस को लगा कि हत्या सुनियोजित थी क्योंकि राजा कीमती गहने गायब थे। पुलिस का मानना है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा या अन्य लोगों के साथ मिलकर इस हत्या की योजना बनाई थी ताकि असली सच छिप सके।—- 2Knews
2Knews-पिता की सीबीआई जांच की मांग
सोनम को गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। ढाबे के मालिक साहिल यादव ने बताया कि सोनम रोती हुई आई थीं और अपने भाई को फोन करने के लिए मोबाइल मांगा था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने कहा कि उनकी बेटी पूरी तरह से निर्दोष है और मेघालय पुलिस झूठ बोल रही है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
निष्कर्ष-2Knews
यह मामला सिर्फ हत्या का नहीं बल्कि परिवार, विश्वास, और झूठ के जाल का है। शादी के कुछ ही दिनों बाद हुआ यह घटना कई सवाल खड़े करती है। पुलिस अभी भी जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। यह केस समाज में रिश्तों की अहमियत और उनके टूटने की भयावह कहानी भी बयां करता है।